फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OBOR: चीनी मीडिया ने निकाला भारत पर गुस्सा, कहा-पड़ोसियों को नहीं रोक सकते

Mon, 15 May 2017 11:00 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
वन बेल्ट वन रोड (OBOR) की बैठक से भारत के किनारा काटने पर चीनी मीडिया ने तीखी आलोचना की है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत अपने पड़ोसी देश को इस पहल में शामिल होने से नहीं रोक सकता है। 
विज्ञापन


इस लेख को ऑनलाइन प्रकाशन इसलिए किया गया है ताकि भारतीय ऑनलाइन पाठक पढ़ सकें। लेख में कहा गया है कि चीन की 'वन बेल्ट, वन रोड' योजना से भारत घबरा रहा है और नई दिल्ली अपने पड़ोसियों को इसमें शामिल होने से रोक नहीं सकती।

ऑनलाइन लेख में ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, "यह अजीब बात है कि दर्शकों को खिलाड़ियों की अपेक्षा अधिक चिंतित हैं। हालांकि, भारत अपने पड़ोसी के कर्ज के बोझ की परवाह करता है, लेकिन पड़ोसी देशों में अधिक काम करने को तैयार हैं। "ग्लोबल टाइम्स के रिपोर्टर वांग जीआमी ने ये लेख लिखा है। हालांकि इस लेख को अखबार में नहीं छापा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ओबीओआर की रविवार को हुई बैठक से भारत ने दूरी बना ली। हालांकि 65 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चीन इस बहाने भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश को भी साधने की मुहिम पर है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को राजी किए बगैर चीन ओआरओबी से उतना लाभ नहीं उठा पाएगा जितना लाभ हासिल करने की उसने रणनीति बनाई है। यही कारण है कि चीन भारत के पड़ोसियों को साध कर दबाव बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें