फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में महिला की किडनी से निकलीं 2980 पथरी, फिर भी भारतीय के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 29 Jul 2018 02:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के जियांग्सु प्रांत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पीठ में दर्द हो रहा था। जब वह अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने उसकी किडनी से 2980 पथरी निकालीं। बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय महिला को पीठ में दर्द और बुखार था। वह इलाज के लिए चांगझोउ स्थित वुजिन अस्ताल पहुंची। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की जांच करवाई।

विज्ञापन


रिपोर्ट में पता चला की महिला की किडनी पथरी से भरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले से डॉक्टर खुद हैरान थे। उन्होंने तुरंत महिला का ऑपरेशन किया और सारी पथरी निकाली। डॉक्टरों को उन पथरियों को गिनने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला के नाम की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अभी केवल उसका सरनेम झांग ही पता चल सका है। उसे पिछले एक हफ्ते से तेज दर्द हो रहा था जिसके बाद वह डॉक्टर के पास पहुंची। महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उस महिला को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उसकी किडनी से इतनी ज्यादा पथरी निकाली गई हैं।
विज्ञापन


भारतीय के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

जानकारी के लिए बता दें शरीर से पथरी निकालने का रिकॉर्ड अभी तक महाराष्ट्र के रहने वाले धनराज वाडिले के पास है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। उनके शरीर से 1,72,155 पथरी निकाली गईं थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें