चीन में इस हफ्ते दो अलग-अलग कोयला खदानों में हुए विस्फोट में तकरीबन 38 खनिक मारे गए। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शनिवार को भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में एक कोयला खदान में 17 लोगों की मौत की सूचना है और कई खनिकों को इसमें फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, मंगलवार को पूर्वोत्तर चीन के हेड्लोंगजियांग प्रांत स्थित कोयला खदान में हुए विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई थी। तलाशी अभियान में एक खनिक को जिंदा बचा लिया गया।
इस संबंध में चीनी पुलिस ने निजी कोयला खदान के मालिक और उसके तीन मैनेजरों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोट एक हादसा था और खदान बिना लाइसेंस के था।