फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने कहा, अमेरिका ने अगर एशिया में मिसाइल तैनात किए तो वह माकूल जवाब देगा

Tue, 06 Aug 2019 02:39 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
us china
विज्ञापन

चीन ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मध्यम दूरी की मिसाइल तैनात किए तो वह चुप नहीं बैठेगा और इसका माकूल जवाब देगा। कुछ महीनों के अंदर अमेरिका की योजना हिंद प्रशांत क्षेत्र में मिसाइल तैनात करने की है। उधर रूस ने कहा है कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो उसकी भी वहां ऐसी ही मिसाइल तैनात करने की योजना है। शीत युद्धकालीन समझौते की मियाद खत्म होने के बाद हथियारों की होड़ की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन


सप्ताहांत में एशिया में सुरक्षा बैठकों के दौरान अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने कहा कि कुछ महीनों के अंदर वह एशिया-प्रशांत में मध्यम दूरी वाली मिसाइलों को तैनात करना चाहते हैं।

रूस और अमेरिका के बीच 1987 में मध्यम दूरी के परमाणु बल पर संधि (आईएनएफ) पर हस्ताक्षर किया था, जिसके तहत दोनों देशों के परमाणु हथियार की तैनाती पर रोक थी। इस संधि की अवधि शुक्रवार को खत्म हो गई। वाशिंगटन ने रूस पर इस संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए खुद को इससे अलग कर लिया। रूस ने इसके उल्लंघन से इनकार किया है।
विज्ञापन


चीन के मुख्य शस्त्र नियंत्रण अधिकारी ने मंगलवार को अपनी टिप्पणी में चेतावनी दी कि क्षेत्र के आस-पास के देश अमेरिका को अपने-अपने क्षेत्र में मध्यम दूरी की मिसाइल तैनात करने की अनुमति नहीं दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें