फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज के प्रसारण पर लगाई रोक, गलत रिपोर्टिंग का दिया हवाला

Thu, 11 Feb 2021 11:02 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीन का ध्वज - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

चीन ने गुरुवार को बीबीसी वर्ल्ड न्यूज पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रसारण पर रोक लगा दी है। चीन के मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार चीन अपनी मुख्यभूमि में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज के प्रसारण की अनुमति नहीं देगा। जानकारी के अनुसार चीन सरकार ने यह फैसला शिनजियांग में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन को लेकर बीबीसी की कथित गलत रिपोर्टिंग के कारण लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले फरवरी की शुरुआत में भी चीन ने शिनजियांग प्रांत में उइगुर और अन्य मुस्लिमों के लिए बनाए गए शिविरों में महिलाओं से कथित सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न की एक खबर पर बीबीसी की आलोचना की थी। चीन ने ब्रिटेन में अपने सरकारी प्रसारक सीजीटीएन का लाइसेंस रद्द किए जाने की भी निंदा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने जासूसी के आरोपों पर तीन चीनी पत्रकारों को निष्कासित किए जाने के ब्रिटेन के कदम पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
 
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज पर प्रतिबंध लगाए जाने के पीआरसी के फैसले की पूरी तरह से निंदा की। साथ ही पीआरसी को दुनिया का सबसे अधिक नियंत्रित और दमनकारी करार दिया है। आगे कहा बीजिंग के नेता गलत सूचना को बढ़ावा देने के लिए विदेशों में स्वतंत्र और खुले मीडिया वातावरण का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


नेड प्राइस ने कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता एक महत्वपूर्ण अधिकार है और यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि एक नागरिक अपने विचारों को अपने और अपने नेताओं के बीच स्वतंत्र रूप से साझा कर सकें।

चीन के राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन प्रशासन ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज के प्रसारण को रोकते हुए दावा किया है कि इसने पीड़ितों के साक्षात्कार के आधार पर शिनजियांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन जैसे मुद्दों पर गलत तरीके से झूठे रिपोर्टिंग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें