फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने दुनिया को चेताया, हांगकांग में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं

Sat, 02 Nov 2019 11:08 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह हांगकांग की प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देने वाली किसी भी गतिविधि या विदेशी दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा। चीन ने कहा कि वह इस शहर में देशभक्ति की भावना बढ़ाने की योजनाएं लेकर आया है।

विज्ञापन


कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में हुई पार्टी की चार दिवसीय बैठक में इस अर्ध स्वायत्त क्षेत्र हांगकांग में जारी अशांति पर विस्तार से चर्चा हुई। चीन ने कहा कि हांगकांग के मामलों में कोई भी विदेशी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

पद से हटाने की मांग के बीच चीन ने अब भी हांगकांग की प्रशासक कैरी लेम पर ही भरोसा जताया है। हालांकि, सभी की नजरें इस ओर टिकी हैं कि प्रदर्शनों के नियंत्रण से बाहर होने की स्थिति में क्या पार्टी नेतृत्व और अधिक सख्त कदम उठाएगा। 
विज्ञापन


हांगकांग, मकाऊ और बुनियादी कानून आयोग के निदेशक शेन चुनयाओ ने कहा कि बीजिंग की बैठक में पार्टी नेतृत्व इस बात पर सहमत हुआ कि हांगकांग पर शासन की चीन सरकार की प्रणाली को और बेहतर किया जाए और इसकी स्थिरता को कायम रखा जाए।

बताते चलें कि कभी ब्रिटेन के उपनिवेश रहे हांगकांग में नागरिकों के बुनियादी अधिकारों को लेकर महीनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले पांच महीने में लाखों लोगों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विवादास्पद प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ जो बाद में लोकतंत्र और आजादी की मांग में बदल गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें