फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China-Philippines: दक्षिण-चीन सागर में बढ़ा तनाव, चीन ने फिलीपींस को उसके राजनयिकों के निष्कासन पर दी चेतावनी

Sun, 12 May 2024 01:45 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

China-Philippines: चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि कोई भी जल्दबाजी की कार्रवाई दक्षिण-चीन सागर में तनाव को बढ़ा सकती है, जिससे फिलिपींसी को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के विदेश मंत्रालय ने फिलीपींस सरकार को चेतावनी दी कि कोई भी जल्दबाजी की कार्रवाई दक्षिण-चीन सागर में तनाव को बढ़ा सकती है, जिससे फिलीपींस को नुकसान पहुंच सकता है। इससे पहले फिलीपींस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा था कि चीन के राजनयिकों को निष्कासित किया जाना चाहिए। द मनीला टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने रक्षा सचिव गिलबटरे तियोदोरो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एडुआर्डो एनो द्वारा विदेश मामलों के विभाग (डीएफए) से चीनी राजनयिक को निष्कासित करने का आह्वान करने के बाद बयान जारी किया।

'द मनीला टाइम्स' की खबर के अनुसार जियान ने कहा कि अगर चीन के राजनयिकों के निष्कासन की कार्रवाई होती है तो इसके गंभीर कूटनीतिक और कानूनी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा, फिलीपींस की प्रतिक्रिया तथ्यों और सबूतों के सामने उनके दोषी विवेक को ठीक से दिखाती है। हम फिलीपींस से यह सुनिश्चित करने के लिए कहते हैं कि चीनी राजनयिक सामान्य रूप से अपना दायित्व निभा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि फिलीपींस को जल्दबाजी में कदम उठाने से बचना चाहिए, जिसका दांव फिलीपींस पर उल्टा पड़ सकता है। इससे पहले मंगलवार को मनीला में चीनी दूतावास ने एएफपी वेसकॉम प्रमुख होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति और एक चीनी राजनयिक के बीच की कॉल रिकॉर्डिंग को मीडिया समूहों के साथ साझा की थी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें