चीन के हुनान प्रांत में एक व्यक्ति ने प्राइमरी स्कूल में चाकू से बच्चों पर हमला कर दिया जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई।
यह घटना निनगयुआन काउंटी के बैजीआपिंग शहर में वानक्यूआन एलीमेंटरी स्कूल में बुधवार की सुबह 7.16 बजे हुई। हमले में दो व्यक्ति घायल भी हो गए।
सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के मुताबिक, इस मामले में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बच्चों की जान जाने की घटनाएं हुई हैं।