फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नाम पर अफ्रीकी देशों को मदद पहुंचाकर रिश्ते बेहतर करने में जुटा चीन

Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

  • अर्थव्यवस्था बेहतर करने और नए बाजार तलाशने की कोशिश में बढ़ाया सहयोग
  • चीन-अफ्रीका सहयोग सम्मेलन में शी जिनपिंग ने किया साथ मिलकर चलने का वादा
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ भारतीय सीमा में चीन की गुस्ताखियों ने पूरी दुनिया की निगाह भारत-चीन सीमा विवाद की तरफ नए सिरे से खींचा है, वहीं चीन अपनी हरकतों से बेफिक्र तमाम देशों के साथ अपने रिश्ते लगातार बेहतर करने में लगा है। खासकर कोरोना का मुद्दा उसके लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है और वह पूरी दुनिया को इससे बचने के उपाय बताने और मदद करने में जुटा हुआ है। अब चीन अफ्रीकी देशों के साथ कोरोना के खिलाफ जंग में उतर रहा है।

विज्ञापन


बीजिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 के खिलाफ चीन-अफ्रीका सहयोग सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में चीन और अफ्रीकी देशों ने अभीतक लगातार मिलकर पूरे भरोसे के साथ काम किया है, इससे आपसी सहयोग भी बढ़ा है, रिश्ते भी बेहतर हुए हैं और एक दूसरे पर भरोसा भी बढ़ा है। जाहिर है आने वाले वक्त में इस महामारी से लोगों को बचाने और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में काफी मदद मिलेगी।

इस सम्मेलन की पहल चीन, दक्षिण अफ्रीका और सेनेगल ने की थी। जिनपिंग ने अफ्रीकी देशों को हर मदद का वादा किया। उन्होंने कहा कि चीन वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली में किए गए अपने वादे के मुताबिक अफ्रीकी देशों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जरा भी देर नहीं करने वाला। इस दिशा में चीन ने अबतक करीब 50 अफ्रीकी देशों के मदद पहुंचाई है।
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि चीन पिछले कुछ समय से अपना खास ध्यान अफ्रीकी देशों पर दे रहा है और उसका मकसद अपने बाजार को इन देशों में और फैलाना और अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए बाजार तलाशना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें