फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने अमेरिका जाने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की यात्रा एडवाइजरी

Tue, 04 Jun 2019 10:03 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीनी नागरिक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लंबे समय से व्यापार को लेकर जारी तनाव के बीच चीन ने अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने पिछले दिनों अमेरिका में हुई गोलीबारी, लूट और चोरी का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को यह एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने बताया कि अमेरिका में चीनी नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या यह कदम दोनों देशों के बीच जारी व्यापार विवाद का हिस्सा है तो गेंग ने कहा कि यह वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया कदम है। 
विज्ञापन


चीन की ओर से यह एडवाइजरी उसके बाद जारी हुआ है, जिसमें ट्रंप प्रशासन ने अकादमिक वीजा पर प्रतिबंधों को लागू किया और अमेरिका में काम करने वाले चीनी शोधकर्ताओं की छानबीन भी तेजी से हो रही है। एडवाइजरी में चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में चीनी दूतावास, वाणिज्य दूतावासों, चीनी नागरिकों और चीन वित्त पोषित संस्थाओं को सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और अधिक सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।

चीन के सेंट्रल टेलीविजन ने सोमवार को विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा कि हाल ही में अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बाहर निकलने और प्रवेश निरीक्षणों, डोर-टू-डोर साक्षात्कार और अमेरिका जाने वाले चीनी नागरिकों को बार-बार परेशान किया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि मई की शुरुआत में व्यापार वार्ता के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव देखने को मिला है। ट्रंप प्रशासन ने हुवावे समेत चीन की कई कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है और कुछ कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का विचार भी कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें