फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Derails in China: चीन में पटरी से उतरी बुलेट ट्रेन, चालक की मौत, सात यात्री गंभीर रूप से घायल

Sat, 04 Jun 2022 12:33 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग

सार

चीन के दक्षिण पश्चिमी गुईयांग प्रांत से दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू की ओर जा रही बुलेट ट्रेन डी2809 उस समय रोंगजियांग स्टेशन पर अचानक पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
चीन में रेल दुर्घटना - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को भूस्खलन के कारण तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें चालक की मौत हो गई और कम से कम सात यात्री घायल हो गए। चीन के दक्षिण पश्चिमी गुईयांग प्रांत से दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू की ओर जा रही बुलेट ट्रेन डी2809 उस समय रोंगजियांग स्टेशन पर अचानक हुए भूस्खलन के कारण पटरी से उतर गई। ग्लोबल टाइम्स अखबार के अनुसार ट्रेन के सातवें और आठवें डिब्बे युएझाई सुरंग के प्रवेश द्वार पर पटरी से उतर गए। इस घटना में चालक की मौत हो गई। वहीं सभी घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया और अन्य 136 यात्रियों को बचा लिया गया है। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले  भी पटरी से उतरी थी ट्रेन 
बता दें कि इससे पहले मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उस घटना के दौरान उसमें सवार रेलवे पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे और 123 मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण लगातार बारिश और भूस्खलन था।

चीन ने बुलेट ट्रेन की गति को 350 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने की घोषणा की थी
बता दें कि चीनी सरकार ने इससे पहले बीजिंग को दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेलवे की संचालन गति जून में 350 किलोमीटर प्रति घंटे करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें