फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की मेलाम्ची जलापूर्ति योजना पर काम करेगा चीन, एशियाई विकास बैंक भी करेगा निवेश

Tue, 01 Oct 2019 04:39 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Melamchi Water Supply Project - फोटो : Twitter The Kathmandu Post ‏
विज्ञापन

चीन पनबिजली निर्माण समूह से जुड़ी एक अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने नेपाल की मेलाम्ची जलापूर्ति परियोजना समिति के साथ काठमांडू में एक वृहद जलापूर्ति परियोजना के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ओली ने कहा, यह परियोजना एक साल में काम करने लगेगी। चीन धीरे धीरे नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार के साथ अपने संबंधों को मजबूती देने की दिशा में काम कर रहा है। काठमांडू क्षेत्र में भूजल की गुणवत्ता स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है। इस परियोजना के सुचारू रूप से पूरा होने के बाद, काठमांडू के अधिकांश निवासी साफ पानी पी सकेंगे।

यह काठमांडू में पानी की गंभीर समस्या को हल करने के लिए नेपाल सरकार की एक अहम परियोजना है जिसमें 40 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा। हिमालयन टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस काम में एशियाई विकास बैंक पूंजी निवेश करेगा। चीन पावर कंस्ट्रक्शन समूह के साथ हुए इस अनुबंध में नेपाल के प्रधान वांग ह्वा ने कहा कि मेलाम्ची जलापूर्ति परियोजना को चीनी सहयोग से जल्द पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें