फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकिस्तान: विदेशी मुद्रा का संकट दूर करेगा चीन, देगा 2.5 अरब डॉलर का कर्ज

Sat, 02 Feb 2019 01:52 PM IST
Shani Mishra भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Pakistan-China
विज्ञापन

चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिये 2.5 अरब डॉलर का कर्ज देगा। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गयी।

विज्ञापन


पाकिस्तान इस समय विदेशी मुद्रा भंडार के गिरते जाने तथा विदेशी कर्ज के बढ़ते जाने की समस्या से जूझ रहा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 8.12 अरब डॉलर पर आ गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक के सुझाये न्यूनतम स्तर से भी कम है। यह भंडार महज सात सप्ताह के आयात के भुगतान योग्य है। इसी कारण विश्वबैंक और एशियाई विकास बैंक पाकिस्तान को कर्ज देने से मना कर चुके हैं।

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘बीजिंग केंद्रीय बैंक के पास 2.5 अरब डॉलर जमा करेगा।

अखबार ने कहा कि इस मदद के बाद चालू वित्त वर्ष चीन द्वारा दी गयी सहायता राशि 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी।

इससे पहले चीन ने पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का कर्ज दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें