फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन की तानाशाही: तिब्बतियों की धार्मिक गतिविधियों पर चीन ने रोक लगानी शुरू की

Mon, 29 Nov 2021 05:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अम्दो।

सार

चीनी अधिकारी तिब्बतियों के घरों से उनके निजी पूजा स्थल हटाते हुए वेदियां उठा ले जा रहे हैं, उनकी पवित्रता नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बत के लोगों को पूरी तरह अपना गुलाम बनाए रखने के लिए चीन ने अब यहां धार्मिक पाबंदियों को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। नई पाबंदियां तिब्बत के अम्दो राज्य में लागू हुई हैं। उसने कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े सभी सदस्यों व काडर के अलावा सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


साथ ही कहा है कि जो भी सरकारी कर्मचारी या पदाधिकारी ऐसा करता पाया गया तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। यही नहीं, अन्य तिब्बतियों को सरकार से मिलने वाली विभिन्न सुविधाएं और सब्सिडी भी बंद कर दी जाएंगी।

तिब्बतियों को कोरा (बौद्ध पूजा पद्धति में परिक्रमा), माला पहनने, यहां तक की डिजिटल प्रार्थना व अन्य धार्मिक रस्में निभाने से भी रोक दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अक्तूबर में चीन ने गोलोग प्रांत में ऐसी ही पाबंदियां लगाई थीं। 
विज्ञापन


70 साल से कायम अनाधिकृत शासन...
तिब्बत पर 1950 के दशक में चीन ने कब्जा करना शुरू कर दिया था। 1959 में तिब्बतियों के विद्रोह को चीन ने कुचल दिया। इसी दौरान 14वें दलाई लामा ने भारत पलायन किया। बौद्ध तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्म गुरु होने के नाते उन्हाेंने निर्वासित सरकार भी बनवाई।

उद्देश्य : तिब्बती पहचान व राष्ट्रीयता नष्ट करना...
सख्ती के पीछे तिब्बतियों के दिलों से उनकी सांस्कृतिक पहचान भुलाना और राष्ट्रीयता की भावना को नष्ट करना है। सूत्रों के अनुसार जो तिब्बत सरकारी सेवा में आ रहे हैं या कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ रहे हैं, उन्हें पहले निशाने पर लिया है। बाकी नागरिकों पर भी सब्सिडी रोकने के तरीके अपनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें