फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: तिब्बत में 6.8 की तीव्रता के भूकंप के बाद चीन का बड़ा फैसला, माउंट एवरेस्ट से जुड़े हिस्सों को किया बंद

Tue, 07 Jan 2025 03:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, भूकंप के कारण 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं। चीनी मीडिया ने बताया कि दर्शनीय क्षेत्रों में इमारतों और होटलों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने मंगलवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र डिंगरी काउंटी में 6.8 की तीव्रता से भूकंप के बाद अपने पर्यटकों के लिए माउंट एवरेस्ट के अपने हिस्से के इलाकों को बंद कर दिया। इस इलाके को माउंट क्यूमोलंगमा के नाम से भी जाना जाता है। डिंगरी  दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के बेस कैंप का घर है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुबह के 9:05 (चीनी समयानुसार) बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, स्टाफ और पर्यटक सभी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, भूकंप के कारण 95 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 130 लोग घायल हुए हैं। चीनी मीडिया ने बताया कि दर्शनीय क्षेत्रों में इमारतों और होटलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। डिंगरी में स्थित चीनी विज्ञान अकादमी के वायुमंडलीय और पर्यावरण अनुसंधान के लिए क्यूमोलंगमा स्टेशन को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सारी सुविधाएं बेहतर स्थिति में हैं। 

चीन-नेपाल की सीमा पर स्थित माउंट क्यूमोलंगमा की ऊंचाई 8,840 मीटर है। इसका उत्तरी हिस्सा तिब्बत में फैला हुआ है, जिसे चीन जिजैंग कहता है। मौसम पूर्वानुमान से मालूम चला कि डिंगरी का तापमान -18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 0 डिग्री सेल्सियस तक होता है। चीनी क्षेत्र में स्थित माउंट क्यूमोलंगमा में पिछले साल 2024 में 13,764 पर्यटक घूमने आए थे। यह 2023 में दर्ज किए गए आंकड़ों से दोगुना थे। यह मुख्य रूप से सिंगापुर, मलेशिया, जर्मनी और फ्रांस के पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें