फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में तीन महीने में पहली बार 100 से अधिक मामले सामने आए, कोरोना की दूसरी लहर की संभावना

Wed, 29 Jul 2020 03:46 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के मामलों में कमी देखी गई है। चीन भी इनमें से एक देश है, जहां से इस वायरस की शुरुआत हुई थी। हालांकि, चीन में एक बार फिर वायरस की दूसरी लहर को लेकर चिंता बढ़ गई है।  

विज्ञापन


चीन में एक दिन में कोरोना के 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, ऐसा पिछले तीन महीनों में पहली बार हुआ है। संक्रमण के फिर से फैलने से चीन सरकार चौकन्नी हो गई है, लेकिन लोगों के बीच एक बार फिर डर का माहौल है। बता दें कि, पिछले साल दिसंबर महीने में चीन के वुहान प्रांत में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। 


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के 101 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, इनमें से 98 मामले स्थानीय हैं और तीन मामले विदेशों से आए लोगों में रिपोर्ट किए गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुंबई के झुग्गी क्षेत्र में रहनेवाले 57 फीसदी लोगों में बन चुकी हैं एंटीबॉडी: अध्ययन

आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि 98 स्थानीय संक्रमण के मामलों में 89 झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र, आठ लियोनिंग प्रांत और एक बीजिंग नगर पालिका में सामने आए। वहीं, इस दौरान किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई है। 

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में मंगलवार कोविड-19 के 89 मामले सामने आए। आयोग के अनुसार, सभी 89 मरीज राजधानी उरुमकी के रहने वाले हैं, इनमें से 43 मरीज पहले एसिम्पटोमैटिक थे। 

इस क्षेत्र में उरुमकी में 15 नए एसिम्पटोमैटिक मामले भी सामने आए हैं। उइगुर मुस्लिम बहुल प्रांत झिंजियांग में मंगलवार तक 322 कोविड-19 के मामले और 133 एसिम्पटोमैटिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा यहां 9,121 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। वायरस के प्रसार की सीमा निर्धारित करने के लिए उरुमकी में बड़े पैमाने पर कोरोना जांच की गई थी। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा संचालित ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन के उत्तर पूर्व में स्थित लियोनिंग प्रांत के डालियन में पिछले सप्ताह एक सीफूड प्रोसेसिंग कंपनी में कोविड-19 का कलस्टर पाया गया था, इसके बाद से शहर में अब तक 44 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें