फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश रिपोर्ट में दावा: डब्ल्यूएचओ और इंटरपोल पर नियंत्रण की साजिश रच रहा चालबाज चीन

Thu, 17 Jun 2021 10:50 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

चीन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को अपने कंट्रोल में करने की कोशिश में लगा हुआ है। यह दावा हाल ही ब्रिटेन के एक संसदीय पैनल ने किया। 
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारवादी नीति अपनाने और दुनिया पर अपनी धाक जमाने की कोशिश करने वाला चीन अब नई साजिश रच रहा है। चीन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को अपने कंट्रोल में करने की कोशिश में लगा हुआ है। यह दावा हाल ही ब्रिटेन के एक संसदीय पैनल ने किया। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स की विदेश मामलों की समिति की गुरुवार एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट को विदेश नीति पर काम करने वाले 11 सांसदों ने तैयार किया है। इस रिपोर्ट में चीन और रूस को लेकर चेतावनी दी गई।

रिपोर्ट में सांसदों ने चेतावनी दी है कि कि चीन द्वितीय विश्व युद्ध के मद्देनजर स्थापित डब्ल्यूएचओ और इंटरपोल जैसे बहुपक्षीय संगठनों की कमजोरियों पर वार कर रहा है, जिससे उनके ऊपर अपना कंट्रोल कर सके। अगर समय रहते दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलाकर तबाही मचाने वाले चीन को जवाब नहीं दिया गया, तो आने वाले वक्त में लोकतांत्रिक देशों के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा।  
विज्ञापन


रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि चीन विस्तारवादी रवैया अपनाते हुए बेहद आक्रमक रुख अपना रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपना कर अंतरराष्ट्रीय संगठनों व गरीब देशों को मजबूर कर रहा है। उन पर अपना नियंत्रण करने की साजिश में लगा है। इतना ही नहीं वह विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंटरपोल पर यही हथकंडा अपना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें