फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का दावा, 11वें पंचेन लामा कॉलेज ग्रेजुएट और कर रहे नौकरी

Wed, 20 May 2020 06:13 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बीजिंग
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

11वें पंचेन लामा का सिर्फ छह साल की उम्र में अपहरण करने वाले चीन ने मंगलवार को वैश्विक दबाव के चलते इस मुद्दे पर सफाई पेश करने की कोशिश की। चीन ने दावा किया कि 25 साल पहले गायब हुआ लड़का गेधुन चोइक्यी न्यिमा अब कॉलेज ग्रेजुएट है और स्थायी नौकरी कर रहा है।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजियन ने कहा, न्यिमा जब बच्चा था तो उसने निशुल्क अनिवार्य शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद कॉलेज की परीक्षा पास की और अब नौकरी कर रहा है। झाओ ने कहा, 31 साल के हो चुके न्यिमा और उनका परिवार सामान्य जीवन में किसी प्रकार की दखलंदाजी नहीं चाहते। लीजियन ने न्यिमा को लेकर इससे ज्यादा को जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि न्यिमा के परिवार में कौन-कौन हैं। 

बता दें कि 17 मई को न्यिमा के लापता होने की 25वीं बरसी मनाई गई थी, जो 1995 में छह साल की उम्र में चीन सरकार द्वारा अपहृत किए जाने के बाद से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं। न्यिमा को 1995 में 11वें पंचेन लामा के रूप में मान्यता दी गई थी, जो तिब्बती बौद्ध धर्म में दलाई लामा के बाद दूसरा सर्वोच्च आध्यात्मिक प्राधिकार है। तिब्बत के लोग इस मुद्दे पर चीन से वर्षों से जवाब मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें