फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल को चीन ने फिर बताया अपना हिस्सा, गांव बनाने की खबरों पर कही ये बात

Thu, 21 Jan 2021 05:58 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अरुणाचल में चीन की विकास और निर्माण गतिविधियां सामान्य और दोषारोपण से परे हैं। मंत्रालय ने यह बात अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा एक नया गांव बनाने की खबरों पर प्रतिक्रिया में कही।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि जंगनान क्षेत्र (दक्षिण तिब्बत) पर चीन की स्थिति स्पष्ट और स्थिर है। हमने कभी भी तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी। 

चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है, जबकि भारत हमेशा कहता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न और अखंड हिस्सा है।  चुनयिंग ने कहा कि हमारे खुद के क्षेत्र में चीन की विकास और निर्माण गतिविधियां सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि यह दोषारोपण से परे है क्योंकि यह हमारा क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें