फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China-Pakistan Relations: चीनी विदेश मंत्री से मिले पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर, सुरक्षा और आतंकवाद पर चर्चा

Fri, 22 Aug 2025 04:37 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग और आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
आसिम मुनीर से मिले चीनी विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : X @YDunhai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और चीन की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी शुक्रवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर से मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग और आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: टैरिफ तनाव के बीच भारतीय राजदूत ने अमेरिकी सांसदों से की मुलाकात, व्यापार समेत कई मुद्दों पर हुई बात

वांग यी का पाकिस्तान दौरा
वांग यी बुधवार को पाकिस्तान पहुंचे थे। वे यहां छठे दौर के विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता में हिस्सा लेने आए। पाकिस्तान पहुंचने के बाद वांग यी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और विदेश मंत्री इशाक डार से भी मुलाकात की। इस दौरान चीन ने एक बार फिर कहा कि वह पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास का मजबूत समर्थन करता रहेगा।
विज्ञापन


आर्मी चीफ से अहम चर्चा
पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर कहा कि वांग यी और जनरल आसिम मुनीर की बातचीत का केंद्र क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और आपसी हितों के मुद्दे रहा। एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने 'हर मौसम की रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। वांग यी ने कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। मुनीर ने चीन का लगातार समर्थन करने के लिए आभार जताया। बैठक का अंत इस वादे के साथ हुआ कि दोनों देश क्षेत्र में शांति, स्थिरता और तरक्की को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें - Thailand: पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को बड़ी राहत, शाही परिवार को बदनाम करने के मामले में किए गए बरी

पिछले महीने मुनीर ने किया था का चीन दौरा
बता दें कि जुलाई में पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर चीन गए थे। वहां उन्होंने वांग यी, चीन के उपराष्ट्रपति हान जेंग और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। हालांकि उस समय उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने का अवसर नहीं मिला, जबकि उनके पूर्ववर्ती जनरल कमर जावेद बाजवा सीधे शी जिनपिंग से मिले थे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता
गुरुवार को वांग यी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक़ डार ने रणनीतिक परामर्श बैठक की। इसमें दोनों देशों ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के नए चरण, व्यापार और आर्थिक संबंध, बहुपक्षीय सहयोग और जनता-से-जनता संपर्क पर विस्तार से बातचीत की। वहीं इस दौरान अफगानिस्तान से जोड़ने की कोशिश पर चर्चा हुई। दरअसल वांग यी पाकिस्तान आने से पहले काबुल गए थे। वहां उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ त्रिपक्षीय बैठक की थी।

भारत में भी नेताओं से मुलाकात
इससे पहले वांग यी ने नई दिल्ली का भी दौरा किया। वहां उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। मंगलवार को उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़ी 24वीं विशेष प्रतिनिधि वार्ता में हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें