फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का दबाव, नेपाल ने नहीं दी दलाई लामा के जन्मोत्सव की इजाजत

Mon, 08 Jul 2019 05:05 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dalai Lama
विज्ञापन

नेपाल सरकार की इजाजत नहीं मिलने के कारण रविवार को दलाई लामा का जन्मोत्सव कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसे चीन के पड़ोसी देश पर उसका बढ़ता हुआ प्रभाव माना जा रहा है। नेपाल सरकार ने इसके पीछे शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना का हवाला दिया। 

विज्ञापन


नेपाल में करीब 20,000 निर्वासित तिब्बती रहते हैं, लेकिन चीन के दबाव में मौजूदा वामपंथी सरकार तिब्बतियों की गतिविधियों पर कड़े रुख अख्तियार कर रही है। नेपाल के एक वरिष्ठ अधिकारी कृष्ण बहादुर कटुवाल ने बताया कि कार्यक्रम की इजाजत इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि वहां शांति-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती थी।

अभी पिछले ही दिनों नेपाल के शिक्षण संस्थानों में चीनी भाषा को अनिवार्य कर दिया गया, हालांकि वहां की सरकार ने इस अनिवार्यता के निर्णय से किनारा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें