फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन से चीन को मिले सुदूर अंतरिक्ष से रहस्यमय संकेत

Mon, 09 Sep 2019 08:37 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

चीन के खगोल विज्ञानियों ने विश्व की सबसे बड़ी और सर्वाधिक संवेदनशील रेडियो दूरबीन पर बार-बार होने वाले ‘फास्ट रेडियो बर्स्ट’ (एफआरबी) जैसे रहस्यमय संकेतों को पकड़ा है जिनका स्रोत पृथ्वी से लगभग तीन अरब वर्ष दूर हो सकता है। यह जानकारी चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज की नेशनल एस्ट्रनॉमिकल ऑब्जर्वेटरीज के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिकों ने 500 मीटर लंबी ‘अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलिस्कोप’ से इन संकेतों को पकड़ा और इनके बारे में बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है।

‘फास्ट रेडियो बर्स्ट’ ब्रह्मांड में अब तक ज्ञात सबसे प्रकाशीय प्रस्फोट हैं। शिन्हुआ के अनुसार अगस्त के अंत से लेकर सितंबर के शुरू तक 100 ‘बर्स्ट’ का पता चला। यह अब तक देखे गए ‘बर्स्ट’ की सर्वाधिक संख्या है। एफआरबी चमकीले, अनसुलझे और सेकंड के लाखवें भाग वाली प्रकाशीय झलकियां होती हैं जो आकाशगंगा के बाहर घटित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें