कोरोना काल में शुरू हुआ चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच रिश्ते कोरोनो वायरस पर कूटनीतिक खींचतान, हांगकांग में बीजिंग की तनातनी, झिंजियांग में उइगर के दमन और दक्षिण चीन सागर में घुसपैठ के बाद और खराब हुए हैं। यही कारण है कि चीन लगातार अपनी नापाक हरकतों से ऑस्ट्रेलिया को उकसाने की कोशिश कर रहा है। अब चीन के अंग्रेजी समाचार चैनल सीजीटीएन (चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क) के लिए काम करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन एंकर चेंग लेई को बीजिंग में नजरबंद किया गया है। इस संबंध में चीनी अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश विभाग को सूचित किया कि चेंग को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।