फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार : सैन्य तख्तापलट के समर्थन से चीन का इनकार

Sat, 20 Feb 2021 01:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

चीन ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का समर्थन करने से साफतौर पर इनकार किया है। चीन का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब लोकतंत्र समर्थकों ने म्यांमार के यंगून में चीनी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि चीन ने तख्तापलट करने में सेना की मदद की।

विज्ञापन


हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने यंगून में चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन करते हुए बीजिंग से सैन्य अधिकारी जुंटा का समर्थन करना बंद करने को कहा। बता दें कि म्यांमार में सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट करते हुए आंग सान सू की समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

अखबार के मुताबिक प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां थामे हुए थे जिस पर लिखा था ‘म्यांमार का समर्थन करें, तानाशाह शासकों का नहीं’। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से जब तख्तापलट को बीजिंग का समर्थन मिलने के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, म्यांमार में ये सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही हैं लेकिन म्यांमार में चीनी राजदूत ने इन अफवाहों का खंडन किया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में घायल युवती की मौत
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ पिछले सप्ताह प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी से घायल युवती की शुक्रवार को मौत हो गई। युवती के भाई ये ह्तुत आंग ने बताया कि राजधानी नेपीता नौ फरवरी को प्रदर्शन के दौरान म्या थ्वेत थ्वेत खिने को सिर में गोली लगी थी। उसे अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। म्यांमार में सेना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में किसी प्रदर्शनकारी की यह पहली मौत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें