फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी बन रहा चीन: जंग रुकवाने के लिए मध्यस्थता के लिए तैयार, लेकिन रूस को बताया सबसे अच्छा दोस्त

Mon, 07 Mar 2022 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

वांग यी ने कहा कि बीजिंग और मास्को के बीच अभी भी बहुत गहरी दोस्ती है और हमारे द्विपक्षीय रिश्तों की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
शी जिनपिंग-व्लादिमिर पुतिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस की हर तरफ आलोचना हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस पर कई प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद चीन ने रूस को अपना प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बीजिंग और मास्को के बीच अभी भी बहुत गहरी दोस्ती है और हमारे द्विपक्षीय रिश्तों की कोई सीमा नहीं है। इस दौरान वांग यी ने कहा कि, चीन रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता कराने के लिए भी तैयार है। 

विज्ञापन

वांग यी ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करने से इंकार करते हुए कहा कि, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी है और भविष्य में हमारी संभावनाएं बहुत व्यापक हैं। उन्होंने कहा कि, अगर आवश्यकता पड़ती है तो चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करते हुए आवश्यक मध्यस्थता के लिए भी तैयार है। 


भारत को प्रतिद्वंद्वी नहीं साझेदार होना चाहिए 
वांग यी ने इस दौरान भारत-चीन संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में हमारे रिश्तों में कड़वाहट आई है। उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ ताकतों ने हमेशा भारत व चीन के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की है। चीन और भारत को प्रतिद्वंद्वियों के बजाय भागीदार होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें