फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने पहली बार मानी मुंबई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका

Tue, 07 Jun 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
विज्ञापन
चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि 26/11 आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। 2008 में हुए इस आतंकी हमले में 164 लोग मारे गए थे, जबकि 308 लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चीन के सरकारी न्यूज चैनल CCTV9 ने हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित की थी, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान में उसके समर्थकों के बारे में बताया गया। इस खबर काा इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि चीन का सरकारी मीडिया अपने शीर्ष नेतृत्व के मुताबिक ही विदेश मामलों पर अपनी राय देता है। 

कुछ दिनों पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड और जैश ए मोहम्मद सरगना मौलाना मसूद अजहर को आतंकियों की सूची में डालने की मांग की थी। लेकिन चीन ने इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। ड्रैगन के इस फैसले भारत समेत दुनियाभर के कई देशों ने निंदा की थी।
विज्ञापन


  China publicly names Pakistan for Mumbai terror attacks, highlighting LeT's role in the attack, in a documentary aired on Chinese state TV — ANI (@ANI_news) June 7, 2016
विज्ञापन

- फोटो : gettyimages
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जैश प्रमुख मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने की मांग की थी। संयुक्त राष्ट्र समिति की बैठक में सभी 14 सदस्य भी अजहर को आतंकी की सूची में रखने पर सहमत थे। लेकिन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन ने इसमें अड़ंगा लगा दिया था। गौरतलब है कि यूएन ‌सुरक्षा परिषद में स्‍थायी सदस्य के पास वीटो पावर होती है। 

बीते साल जून में भी मुंबई हमले के साजिशकर्ता जकी उर रहमान लखवी को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया था। इस पर भारत ने आतंकवाद विरोधी प्रस्ताव के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन चीन ने भारत के इस प्रयास को भी विफल कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें