चीन ने सोमवार को बीजिंग व्यापार मेला में देश में निर्मित कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन पेश की। इसे बनाने वाली चीनी कंपनियों सिनोवैक बायोटेक और सिनोफार्म ने उम्मीद जताई कि तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद साल के अंत तक इसे बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिनोवैक के प्रतिनिधि ने दावा किया, कंपनी ने वैक्सीन बनाने के लिए फैक्ट्री का निर्माण पूरा कर लिया है। इस फैक्ट्री में हर साल 30 करोड़ डोज तैयार की जा सकेंगी। वैक्सीन को फिलहाल कोई आधिकारिक नाम नहीं दिया गया है। यह भी नहीं बताया गया है कि इसकी क्या कीमत होगी।