फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी युद्ध या समझौते के बगैर ही चीन ने कब्जाया नेपाल का बड़ा इलाका, सरकार बेपरवाह

Tue, 23 Jun 2020 11:01 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
रुई गौं - फोटो : social media
विज्ञापन

नेपाल सरकार की घोर लापरवाही के कारण उसके एक हिस्से पर चीन ने पिछले छह दशक से कब्ज़ा कर रखा है। नेपाल के एक स्थानीय मीडिया के मुताबिक देश के मध्य पश्चिमी क्षेत्र में गोरखा के गांव में चीन ने कब्ज़ा कर रखा है। नेपाल के जिस रुई गौं में इलाके में चीन ने कब्जा किया है उसे वो तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र का हिस्सा मानता है।

विज्ञापन


गोरखा क्षेत्र में स्थित रुई गौं में 72 परिवार रहते हैं, जिनपर चीन ने कब्ज़ा कर रखा है और अब यह गांव उसके नियंत्रण में है। नेपाल सरकार इस क्षेत्र को अपने नक़्शे में तो दिखाती है लेकिन यहां प्रशासन चीन का है। गोरखा के भू-राजस्व कार्यालय के मुताबिक उनके पास अभी भी उस इलाके के सभी लोगों की जानकारी है जिनसे सरकार को राजस्व आता था।

चीन ने सीमा पर लगे हुए खंभों को भी हटा दिया है। चीन ने इस क्षेत्र को नेपाल से बिना किसी युद्ध या एग्रीमेंट के बगैर ही कब्जा कर रखा है जो पूरी तरह से नेपाली सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें