फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China New Map: चीन ने फिर दिखाई चालबाजी, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा

Tue, 29 Aug 2023 12:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण तिब्बत बताता है। भारत ने उसके दावे को खारिज करते हुए बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न और अभिभाज्य अंग है और हमेशा रहेगा। अक्साई चिन जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने अपने मानक मानिचत्र का नया संस्करण जारी किया है। चीन द्वारा मानचित्र जारी करते ही विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया। इसके बाद भारत ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा।

विज्ञापन


चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि चीन ने सोमवार को 2023 का नया मानचित्र जारी किया है। ट्वीट पर ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह नक्शा चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की ड्राइंग पद्धति के आधार पर संकलित किया गया है। ग्लोबल टाइम्स द्वारा जारी मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को भी अपने क्षेत्र में दर्शाया है। बता दें, चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता है। हालांकि, भारत ने चीन के इस मानचित्र को खारिज किया है। भारत का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और भविष्य में भी यह भारत का ही अविभाज्य हिस्सा रहेगा।

वहीं, चीन ताइवान को भी अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का उद्देश्य है कि वे ताइवान का एकीकरण करें। इसके लिए चीन वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और दक्षिण चीन सागर पर भी अपना दावा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें