फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए फर्जी अकाउंट का सहारा ले रहा चीन

Wed, 12 May 2021 12:50 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • फर्जी तरीके से चीनी राजनयिकों और सरकारी मीडिया के ट्वीट को हजारों बार रिट्वीट कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर ऐसा देखा जाता है चीन अपनी करतूत के कारण काफी किरकिरी कराता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। इस बार पता चला है कि चीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर पर प्रचार के लिए फर्जी अकाउंट का सहारा ले रहा है। सिर्फ ट्विटर पर ही नहीं फेसबुक पर भी चीन ने फर्जी अकाउंट खोल के रखे हैं।

विज्ञापन


एसोसिएटेड प्रेस और ऑक्सफोर्ड इंटरनेट इंस्टीट्यूट ने इस मामले की गहन पड़ताल की है। इन्होंने अपनी पड़ताल में पाया कि फर्जी अकाउंट के जरिए चीनी राजनयिकों और सरकारी मीडिया के ट्वीट को हजारों बार रिट्वीट कर दिया जाता है। 

सबसे रोचक बात यह है कि चीनी राजनयिकों ने ट्विटर और फेसबुक पर बड़ी संख्या में अपना अकाउंट खोल रखा है, लेकिन चीन में इन दोनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। उदाहरण के तौर पर समझिए कि लियू ने ट्विटर पर प्रोफाइल बनाई। उनके यहां 1,19,000 फॉलोअर्स हैं। और वो लगातार विदेश नीति को लेकर चीन के पक्ष में ट्वीट करते हैं और चीन विरोधियों को जबाव देते हैं। उनके समर्थक उनके ट्वीट को बड़ी संख्या में रीट्वीट भी करते हैं जो कि बनावटी लगता है।
विज्ञापन


वहीं, एसोसिएटेड प्रेस और ऑक्सफोर्ड इंटरनेट इंस्टीट्यूट ने पड़ताल में पाया कि रीट्वीट करने से प्रचार सामग्री लाखों लोगों तक पहुंच जाती है। इसके लिए चीन फर्जी अकाउंट का सहारा ले रहा है। साथ ही चीन सोशल मीडिया पर प्रचार जो सामग्री प्रसारित कर रहा है, यह पूरी तरह से सरकार प्रायोजित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें