फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बेहाल चीन को हुआ 25 अरब डॉलर का नुकसान

Fri, 14 Aug 2020 07:12 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चीन में आई भीषण बाढ़ में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हो गए हैं। एक आपातकालीन प्रबंधन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसकी वजह से देश को सीधे तौर पर 25 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


बाढ़ ने देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों की प्रमुख नदियों को प्रभावित किया है। दक्षिण चीन को अक्सर गर्मी के मौसम में बाढ़ से जूझना पड़ता है। चीन के बड़े शहर बाढ़ से काफी हद तक बच गए हैं, लेकिन पिछले साल के अंत में मध्य चीनी शहर वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।


आपातकालीन प्रबंधन के उपाध्यक्ष झोउ ज्यूवेन ने बताया कि 219 लोग मृत या लापता हो गए हैं और बाढ़ से 54,000 घर नष्ट हो गए हैं। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन इस समय यहां विकास की दर बहुत धीमी हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें