पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध के बीच चीन ताइवान को लेकर भारतीय मीडिया के कवरेज से बौखला गया है। चीन का कहना है कि भारतीय मीडिया चीन की आलोचना करने को हमेशा मौके तलाशने की फिराक में रहता है। दरअसल, 19 मई को भारतीय मीडिया में प्रकाशित एक खबर में ताइवान के विश्व स्वास्थ्य सभा में शामिल होने की मांग को लेकर भारत के समर्थन को जरूरी बताया गया था।
इतना ही नहीं ग्लोबल टाइम्स ने भारतीयों को भी अवसरवादी मानसिकता से ग्रसित करार दिया। लेख के मुताबिक, कई भारतीय यह सोचते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता से भारत को लाभ पहुंचेगा। भारतीय मीडिया पश्चिमी देशों के प्रभाव में है और इससे उसे कोई फायदा नहीं होने जा रहा है।