फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से तनाव के बीच चीन की पैंतरेबाजी, एकसाथ चार समुद्रों में किया सैन्य अभ्यास

Tue, 29 Sep 2020 01:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
चीन का भारत के साथ लगातार सीमा पर गतिरोध जारी है। कई सैन्य वार्ता होने के बाद भी सीमा विवाद को लेकर कोई हल नहीं निकला है। इसी बीच चीन ने एक साथ चार समुद्रों में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा है कि दो सैन्य अभ्यास दक्षिण चीन सागर में पैराकेल द्वीप के पास हो रहे हैं, एक पूर्वी चीन सागर में और एक उत्तर में बोहाई सागर में हो रहा है।


साथ ही नोटिस में कहा गया है कि येलो सी के दक्षिणी हिस्से में सोमवार से बुधवार तक लाइव-फायर अभ्यास किया जाएगा। इसके दौरान जहां अभ्यास हो रहा है उस क्षेत्र में किसी किसी भी समुद्री जहाज का आना जाना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन अपनी सेना को प्रशिक्षित करने के लिए समय समय पर सैन्य अभ्यास करता रहता है, लेकिन ऐसा देखने को कम ही मिला है जब चीन ने एक साथ कई अभ्यास किए हों।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें