फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने अमेरिका और पूरी दुनिया का बहुत नुकसान किया: डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 06 Jul 2020 07:02 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
विज्ञापन
अमेरिका-चीन - फोटो : social media
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना महामारी फैलने के बाद से अमेरिका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार चीन को खरीखोटी सुना चुके हैं। इसी कड़ी में ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर से चीन पर बड़ा आरोप लगाया। ट्रंप ने एक ट्वीट करते हुए कहा चीन ने अमेरिका और पूरी दुनिया का बहुत नुकसान किया है।

विज्ञापन

 

दोनों देशों के बीच आर्थिक स्तर पर जंग जारी है तो वहीं साउथ चाइना सी में भी दोनों देशों के नौसेनिक आमने-सामने हैं। चीन से फैले इस महामारी की वजह से अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित हुआ है और इसकी व्यवस्था भी चरमरा गई है। यही कारण है कि ट्रंप लगातार चीन की आलोचना कर रहे हैं। ट्रंप ने इससे पहले अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि जब कुछ देशों से अमेरिकी खजाने में खरबों डालर आ रहा था, उसी समय देश चीन से आए वायरस से प्रभावित हो गया। 

इससे पहले ट्रंप ने कहा था, 'अमेरिका में गाउन, मास्क और सर्जिकल सामान बन रहा है जो पहले केवल विदेशी जमीन खासतौर पर चीन में बनते थे, जहां से यह वायरस और अन्य चीजें आईं। चीन ने इस बीमारी को छिपाया जिससे यह पूरी दुनिया में फैल गई। चीन को इसके लिए निश्चित रूप से पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें