फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस के मरीजों को घरों से घसीटकर ले जा रही चीन सरकार, क्रूरता भरा वीडियो वायरल

Sat, 08 Feb 2020 10:57 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
coronavirus patients - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोनावायरस के नाम पर चीन सरकार अपने नागरिकों के साथ क्रूरता दिखा रही है। कोरोनावायरस के मरीजों को घरों से घसीटकर ले जाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों को घरों से घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी कर्मचारी लोगों के घर में घुसकर उन्हें जबरन अस्पताल ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग जाने से मना कर रहे हैं तो कर्मचारी जबरदस्ती उन्हें ले जा रहे हैं। कोरोनावायरस की वजह से चीन के 30 से ज्यादा शहरों को लॉकडाउन किया गया है। करीब 6 करोड़ लोगों की आवाजाही पर रोक है। सरकार ने पुलिस को कोरोनावायरस संक्रमितों को इकट्ठा कर बाकी लोगों से अलग-थलग रखने के आदेश दिए गए हैं। 




वीडियो में नकाबपोश अधिकारी घरों में घुसकर संक्रमण की जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों को घसीटते हुए अस्पताल ले जा रहे हैं। वीडियो में अधिकारी सुरक्षात्मक सूट में नजर आ रहे हैं और वे लोगों को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानलेवा वायरस की चपेट में 27 देश

चीन के वुहान प्रांत से फैलने वाला जानलेवा कोरोनावायरस अब तक 27 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। चीन में 2002-03 के दौरान सार्स वायरस से लगभग 650 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन कोरोनावायरस से इससे कहीं ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक 723 लोगों की मौत

चीन में अब तक इस वायरस से 723 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं इससे 34,598 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर अब चीन ने इस वायरस का नाम बदलने की घोषणा की है।  चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इस वायरस को एक अस्थायी आधिकारिक नाम दिया है। 

विज्ञापन


अब इस वायरस को कोरोनावायरस की जगह 'नोवल कोरोनावायरस निमोनिया' या 'एनसीपी' के तौर पर जाना जाएगा। आयोग ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नए नाम को चीन के सरकारी विभागों और संगठनों द्वारा अपनाया जाना चाहिए जब तक कि संक्रमण का स्थायी नाम निर्धारित नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें