फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल टाइम्स के बिगड़े बोल, ताइवान की राष्ट्रपति को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 22 Sep 2020 03:57 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
Taiwan- China
विज्ञापन

अमेरिका के वरिष्ठ दूत कीथ क्रेच की दो माह में ताइवान की दूसरी यात्रा से चीन इस कदर भड़का है कि उसने अब ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंगवेन को जान से मारने की धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि इंगवेन अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी के साथ डिनर कर आग से खेल रही हैं। यदि इंगवेन के किसी कदम से चीन के कानून का उल्लंघन हुआ तो युद्ध शुरू हो जाएगा और ताइवान की नेता का सफाया कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं ग्लोबल टाइम्स ने ताइवान जलडमरूमध्य में जारी युद्धाभ्यास को क्रेच की यात्रा की त्वरित प्रक्रिया बताया। अखबार ने लिखा, ताइवान को युद्धाभ्यास से डरना चाहिए। क्योंकि यह युद्धाभ्यास ताइवान पर कब्जे का ड्रिल है। अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर क्रेच की ताइवान यात्रा की घोषणा नहीं की इसलिए जब वह यहां पहुंचे तो चीन ने उनका स्वागत युद्धाभ्यास के जरिये किया।

यह अभ्यास अंतिम मिनटों में तय हुआ और यह दिखाता है कि इतने कम समय में बड़े पैमाने पर ऐसी किसी भी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है। बता दें कि चीन ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन ताइवान के वायुक्षेत्र में अपने लड़ाकू विमान भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें