फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: चीन ने WHO के प्रति व्यक्त किया अपना दृढ़ समर्थन, ट्रंप के विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने के बाद आगे आया

Tue, 21 Jan 2025 05:37 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन ने संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य निकाय यानी डब्ल्यूएचओ के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया है। ये फैसला चीन की तरफ से तब लिया गया है, नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य निकाय से हटने के फैसले के बाद आया है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के प्रति चीन ने व्यक्त किया दृढ़ समर्थन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य निकाय से अमेरिका के हटने की घोषणा की, जिसमें उनकी तरफ से कोविड-19 संकट को ठीक से न संभालने और सुधार करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया। बता दें कि, सोमवार को शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद, ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ से अमेरिका के हटने की प्रक्रिया शुरू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। पांच साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब अमेरिका ने विश्व निकाय से हटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


ट्रंप के इस फैसले पर चीन ने दी प्रतिक्रिया
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने मंगलवार को कहा कि चीन विश्व स्वास्थ्य निकाय को उसके कर्तव्यों को पूरा करने में समर्थन देना जारी रखेगा। गुओ ने कहा कि वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में, डब्ल्यूएचओ वैश्विक स्वास्थ्य शासन में एक केंद्रीय समन्वयकारी भूमिका निभाता है, और इसकी भूमिका को मजबूत किया जाना चाहिए, न कि कमजोर किया जाना चाहिए।

'वैश्विक स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करेगा चीन'
गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन हमेशा की तरह डब्ल्यूएचओ को उसके कर्तव्यों को पूरा करने में सहायता करेगा, अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग को गहरा करेगा, वैश्विक स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करेगा और सभी के लिए स्वास्थ्य के वैश्विक समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देगा। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से डब्ल्यूएचओ की आलोचना करते रहे हैं और अपने पहले कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र निकाय से अमेरिका को बाहर निकालने की मांग की थी, लेकिन उनके उत्तराधिकारी जो बाइडन ने उनके फैसले को पलट दिया।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश में क्या कहा गया?
ट्रंप के हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र महासचिव को औपचारिक रूप से अमेरिका की वापसी की योजना के बारे में सूचित करने के लिए एक राष्ट्रपति पत्र भेज रहे हैं। आदेश में आगे कहा गया है कि, 'अमेरिका ने 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अपनी वापसी देखी, क्योंकि संगठन ने वुहान, चीन और अन्य वैश्विक स्वास्थ्य संकटों से पैदा हुए कोविड-19 महामारी को ठीक से नहीं संभाला, तत्काल आवश्यक सुधारों को अपनाने में विफल रहा और डब्ल्यूएचओ के सदस्य देशों के अनुचित राजनीतिक प्रभाव से स्वतंत्रता प्रदर्शित करने में असमर्थता दिखाई।'

ट्रंप ने कोविड को लेकर क्या लगाया था आदेश
अपने पिछले कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने आरोप लगाया था कि महामारी, जिसका दुनिया भर में विनाशकारी प्रभाव पड़ा, वुहान में एक बायो लैब से लीक हुई थी। चीन ने ट्रंप के आरोपों का जवाब देने के लिए बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें