चीन में रविवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोग मारे गए। इस दुर्घटना में कई वाहन शामिल हैं। जिलिन प्रांत में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। एक ट्रक ने एक ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी और फिर फुयू शहर में राजमार्ग पर एक वैन से टकरा गया। यह जानकारी राज्य द्वारा संचालित अखबार चाइना डेली ने दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना की जांच के लिए पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में एक आधिकारिक टीम भेजी है।