फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की पैंतरेबाजी, गुजरात सीमा के पास तैनात किए लड़ाकू विमान और सैनिक

Tue, 08 Dec 2020 12:58 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच जारी विवाद अभी शांत नहीं हो पाया है और चीन ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चीन ने अब पाकिस्तान की सेना के साथ सैन्य अभ्यास करने की योजना बनाई है और इसके लिए उसने गुजरात सीमा के पास बने पाकिस्तानी एयरबेस के लिए लड़ाकू विमान और सैनिक रवाना किए हैं। 

विज्ञापन


पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने बयान में कहा है चीनी वायु सैनिकों ने अभ्यास शाहीन (ईगल) IX में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के भोलारी में स्थित पाकिस्तानी वायु सेना के एयरबेस के लिए उड़ान भरी है। 

बयान के मुताबिक यह पाकिस्तान और चीनी वायु सेना का संयुक्त अभ्यास है, यह अभ्यास दिसंबर के अंत में समाप्त होगा। साथ ही कहा है कि इससे चीन और पाकिस्तान के सैन्य रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत से चीन की तनातनी के बाद पाकिस्तान और चीन की नजदीकी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। पाकिस्तान में चीनी आधिकारियों का दौरा भी बढ़ गया है। चीन ने भारत से लगती एलएसी के करीब लड़ाकू विमानों की तैनाती की हुई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें