चीन ने अपने नौसैनिक जहाज से अन्य देशों के विमान पर लेजर हमला करने के आरोप को सिरे से नकार दिया है। चीनी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उसके एक नौसैनिक जहाज द्वारा पिछले महीने अमेरिकी नौसेना के निगरानी विमान के ऊपर लेजर फायर करने की रिपोर्ट वास्तविकता से परे है।
दरअसल, पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि चीनी सेना ने यूएएस और अन्य देशों के सैन्य विमानों और कर्मियों को परेशान करने और नुकसान पहुंचाने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया है। चीनी प्रवक्ता रेन गुओकियांग ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है।
प्रवक्ता ने कहा, अमेरिकी स्क्वाड्रन के 17 फरवरी को नियमित अभ्यास के दौरान अमेरिकी विमान चीन की चेतावनी के बावजूद कम ऊंचाई पर लंबे समय तक चक्कर लगाता रहा। यह व्यवहार ऑपरेशन के इरादे से और अप्रमाणिक था, जिसने दोनों पक्षों के जहाजों, विमानों और चालक दल की सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरे में डाल दिया था।