फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलमिलाया चीन: ऑस्ट्रेलियाई विमान पर लेजर हमले के दावे को बताया गलत, कहा- गलत जानकारियां फैलाना बंद करें

Mon, 21 Feb 2022 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया था कि गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के समुद्री गश्ती विमान पी-8ए पोसाइडन को पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) ने लेजर से निशाना बनाया, जिसकी वजह से विमान में सवार क्रू का जीवन खतरे में पड़ गया था।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन - फोटो : facebook/spoxwangwenbin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के उस दावे पर सवाल उठाए कि एक चीनी युद्धपोत ने उसके निगरानी विमान को लेजर से निशाना बनाया था। चीन ने कहा कि ये आरोप तथ्यों से मेल नहीं खाते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना को एक सुरक्षा से संबंधित एक गंभीर घटना बताया था और कहा था कि इस तरह के कृत्य लोगों की जान खतरे में डाल सकते हैं। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को कहा कि हमने चीनी सरकार से उसकी पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन)की ओर से पिछले सप्ताह की गई इस  इस खतरनाक और लापरवाह हरकत के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह डराने-धमकाने की कोशिश जैसा था।  

मॉरिसन की इस टिप्पणी पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि संबंधित विभाग से साथ पुष्टि करने के बाद हमने पाया है कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी की गई जानकारी तथ्यों से मेल नहीं खाती है। उन्होंने कहा, चीनी जहाज अंतरराष्ट्रीय कानूनों और प्रथाओं के अनुरूप समुद्र में था और यह पूरी तरह से वैध था। 
विज्ञापन


वेनबिन ने आगे कहा कि हम ऑस्ट्रेलियाई पक्ष से अनुरोध करते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार प्रासंगित जल क्षेत्र में चीन के जहाजों के वैध अधिकारों का सम्मान करें और चीन के बारे में गलत जानकारियां फैलाना बंद करें। वहीं, चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल टैन केफेई ने भी ऑस्ट्रेलियाई बयान को तथ्यों से पूरी तरह असंगत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें