फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गलवां घाटी में मारे गए पीएलए के 40 सैनिक', चीन का टिप्पणी करने से इनकार

Mon, 22 Jun 2020 03:30 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चीन ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री और पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल सेनानिवृत्त जनरल वीके सिंह के उस बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए हैं। चीन का कहना है कि उसके पास इस मुद्दे को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दोहराया कि चीन और भारत राजनयिक और सैन्य स्तरों के माध्यम से जमीन पर स्थिति को सामान्य करने के लिए एक दूसरे के साथ संचार कर रहे हैं। जब उनसे जनरल वीके सिंह के बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, मेरे पास इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। 

जब से भारत और चीन के बीच गलवां घाटी में हिंसक झड़प हुई है तभी से चीन अपने हताहत हुए सैनिकों की संख्या बताने से कतरा रहा है। हालांकि आधिकारिक मीडिया का कहना है की झड़प में बीजिंग को भी नुकसान हुआ है। बता दें कि वर्तमान भारत-चीन सीमा गतिरोध पर टिप्पणी करते हुए सिंह ने शनिवार को एक समाचार चैनल से कहा था कि यदि हमारे 20 सैनिक शहीद हुए हैं तो उनके (चीनी पक्ष) दोगुने से अधिक संख्या में मारे गए हैं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-भारत ने एलएसी पर तैनात की विशेष पर्वतीय सेना, चीन के पास इसका तोड़ नहीं
विज्ञापन


वहीं आज एक बार फिर भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद पर चर्चा के लिए कोर कमांडर स्तरीय बैठक चल रही है। यह बैठक चीन के हिस्से वाले चुसुल-मोल्डो बॉर्डर प्वाइंट पर हो रही है। इससे पहले छह जून को हुई बैठक भी यहीं आयोजित की गई थी। भारत की ओर से 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह साथ बात कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें