फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने बनाया सबसे घातक ‘मदर ऑफ ऑल बम’ 

Fri, 04 Jan 2019 09:09 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन
विज्ञापन

चीन ने सबसे शक्तिशाली बम बनाने का दावा किया है, जिसे अमेरिका के ‘मदर ऑफ आल बम’ का जवाब माना जा रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने शुक्रवार को बताया कि रक्षा उद्योग की दिग्गज कंपनी नोरिन्को ने पहली बार देश के सबसे बड़े गैर परमाणु बम का प्रदर्शन किया। इसकी विनाशकारी क्षमता के कारण इसे चीन का ‘मदर ऑफ आल बम’ कहा जा रहा है। दावा है कि परमाणु हथियारों के बाद यह चीन का दूसरा सबसे घातक हथियार है।

विज्ञापन


दिसंबर के अंत में नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉरपोरेशन लिमिटेड (नोरिन्को) की वेबसाइट पर जारी वीडियो में एच-6के बमवर्षक विमान से बम गिराते हुए दिखाया गया है। जमीन से टकराने के बाद एक परमाणु धमाके की तरह ही विशाल विस्फोट हुआ। यह पहली बार है जब नए बम की विध्वंसक क्षमता को सार्वजनिक किया गया। 

सैन्य विश्लेषक वेई डोंगजू ने बताया कि वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने विशालकाय विस्फोट आसानी से जमीन पर इमारतों, सैन्य स्टेशन और डिफेंस शेल्टर को तहस नहस कर सकता है। इतना ही नहीं, बाधाओं से घिरे जंगली इलाकों में हेलीकॉप्टर से नीचे उतरने वाले सैनिकों के लिए लैंडिंग जोन बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अमेरिकी बम से हल्का और छोटा 

वेई ने बताया कि अमेरिका के ‘मदर ऑफ आल बम’ की तुलना में यह काफी छोटा और हल्का है। लिहाजा इसे एच-6के जैसे बमवर्षक विमानों से भी गिराया जा सकता है। वहीं अमेरिका का बम काफी बड़ा है और इसके लिए बमवर्षक की जगह बड़े ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की जरूरत पड़ती है। बमवर्षक तेजी से उड़ने के साथ लक्ष्य को भेदने में भी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से बेहतर है।  

अफगानिस्तान में गिराया था ‘मदर ऑफ आल बम’

पिछले साल अमेरिका ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ पहली बार दुनिया के सबसे शक्तिशाली गैर परमाणु बम जीबीयू-43बी का इस्तेमाल किया था। इसे मदर ऑफ आल बम भी कहा जाता है। यह इतना घातक है कि इस बम के गिराए जाने पर सवा 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाली हर चीज तबाह हो सकती है।  

रूस ने बनाया फादर ऑफ आल बम 

अमेरिका के बाद रूस ने भी दुनिया का सबसे शक्तिशाली गैर परमाणु बम बनाने का दावा किया था। यह बम अमेरिका के मदर ऑफ आल बम से चार गुणा ज्यादा खतरनाक है, इसलिए रूस ने इसे फादर ऑफ आल बम का नाम दिया था। 
विज्ञापन


नंबर गेम 

5 से 6 मीटर है चीन के सबसे घातक बम की लंबाई
9 मीटर लंबा है अमेरिका का मदर ऑफ आल बम   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें