फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: सीपीसी कांग्रेस आज होगी संपन्न, शी के लिए रखेंगे प्रस्ताव

Sat, 22 Oct 2022 06:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

नई केंद्रीय समिति की बैठक में रविवार को स्थायी समिति का चुनाव करेगी। इस दिन शी जिनपिंग के लिए तीसरे कार्यकाल के प्रस्ताव में उनका चयन तय है।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) का 20वां अहम महासम्मेलन (कांग्रेस) शनिवार को पार्टी की शक्तिशाली और शीर्ष नेताओं वाली केंद्रीय समिति के चुनाव के साथ संपन्न होगा। इसी दिन शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एक सप्ताह के इस सम्मेलन में पार्टी का संचालन करने वाली केंद्रीय समिति का चुनाव किया जाएगा। नई केंद्रीय समिति की बैठक में रविवार को स्थायी समिति का चुनाव करेगी। इस दिन शी जिनपिंग के लिए तीसरे कार्यकाल के प्रस्ताव में उनका चयन तय है।

शी जिनपिंग का क्या होगा?
हालांकि, अब सवाल उठता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग का क्या होगा? तो यह एकदम सुनिश्चित है कि जिनपिंग अपने पद पर बने रहेंगे। उनके ऊपर इस बैठक का कोई असर नहीं होने वाला है। बता दें कि चीन में पहले यह नियम था कि कोई भी राष्ट्रपति दो कार्यकाल ही पूरे करता है, लेकिन संविधान संशोधन के बाद यह तय किया गया था कि जिनपिंग आजीवन राष्ट्रपति और महासचिव बने रहेंगे।
विज्ञापन


सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के शीर्ष नेताओं की जिम्मेदारी बदली जाएगी 
वर्तमान सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो स्थायी समिति  जो कि सर्वोच्च निर्णय लेती है उनके सदस्यों की भी जिम्मेदारी बदली जा सकती है। एक दशक से चीन की अर्थव्यवस्था का प्रबंधन कर रहे चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग  को भी हटाया जा सकता है। हालांकि 66 वर्षीय ली ने भी माना कि प्रधानमंत्री के रूप में यह  उनका अंतिम वर्ष है। 20वीं पार्टी कांग्रेस की बैठक रविवार 10 बजे बीजिंग में ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में  होगी। 

बदलेगी जिनपिंग की कैबिनेट 
राष्ट्रपति के नाम की घोषणा से पहले कम्युनिस्ट पार्टी जिनपिंग की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने वाली है। बैठक में शी जिनपिंग को छोड़कर दूसरे नंबर के नेता प्रधानमंत्री ली केकियांग को बदला जाएगा। वांग यी के स्थान पर नए विदेश मंत्री की भी नियुक्ति होगी। बैठक से पहले बीजिंग में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि शहर के कुछ इलाकों को लगभग बंद कर दिया गया है और कई ओवरपास पर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें