फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China : चीनी सेना ने 95वें स्थापना दिवस पर दिखाई ताकत, पढ़ें देश-दुनिया की कुछ खास खबरें

Tue, 02 Aug 2022 05:20 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग/नई दिल्ली।

सार

अमेरिका के उत्तरी इलिनोइस में सड़क दुर्घटना में पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसा रविवार देर रात दो बजे हुआ। इलिनोइस राज्य पुलिस के अनुसार, एक वैन में सवार रोलिंग मीडोज के लॉरेन डोबोज (31) और पांच बच्चों की हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन
चीनी सेना परेड - फोटो : China Xinhua News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सोमवार को अपने 95वें स्थापना दिवस पर ताकत का प्रदर्शन किया। इसे अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की संभावित ताइवान यात्रा के खिलाफ संदेश भी माना गया। ताइवान यात्रा पर पेलोसी ने रहस्यमय चुप्पी साध रखी है। पिछले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के वार्ता में चेतावनी दी थी आग से खेलने वाले भस्म हो जाएंगे।

विज्ञापन


20 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना ने अपने नए विकसित हथियारों, उपकरणों और युद्ध की तैयारी का प्रदर्शन किया। हाइपरसोनिक मिसाइल, हमलावर जहाज, एरियल टैंकर और बड़े विध्वंसकों का प्रदर्शन किया गया। सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार ने कहा, ताइवान मुद्दे पर अमेरिका-चीन के बीच युद्ध भड़का तो इन अस्त्रों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। एजेंसी

अमेरिका : उत्तरी इलिनोइस में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
अमेरिका के उत्तरी इलिनोइस में सड़क दुर्घटना में पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसा रविवार देर रात दो बजे हुआ। इलिनोइस राज्य पुलिस के अनुसार, एक वैन में सवार रोलिंग मीडोज के लॉरेन डोबोज (31) और पांच बच्चों की हादसे में जान चली गई। बच्चों की उम्र पांच से 13 वर्ष के बीच थी। वहीं, एक अन्य वाहन में सवार जेनिफर फर्नांडिस (22) की भी हादसे में मौत हो गई। वैन चालक थॉमस भी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


पीओके में पाकिस्तानी सेना के जमीन हथियाने का विरोध
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सेना जमीनों पर कब्जा कर रही है। मानवाधिकार कार्यकर्ता और यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के चेयरमैन शौकत अली कश्मीरी ने इस पर विरोध जताते हुए पर्यावरणविदों से इसके प्रतिकूल प्रभावों का मुद्दा उठाने का अनुरोध किया है। मुजफ्फराबाद संभाग में आयुक्त कार्यालय से जारी पत्र के साथ जारी बयान में शौकत अली ने दावा किया कि पीओके से जंगल काटे जा रहे हैं।

सेना के लिए जिले के गांव हीरकोटली में 24 कनाल 11 मारला निजी भूमि और 61 कनाल 2 मारला वन भूमि की जरूरत बताई गई। इसका बिना वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र आवंटन कर दिया गया। इलाके के विभिन्न संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पीओके में मानवाधिकारों के हनन मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। इस साल के शुरू में गिलगित-बाल्टिस्तान के नोपुरा गांव में सेना के जबरन जमीन हथियाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया था।

उपराष्ट्रपति पद के नामांकन संबंधी याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डॉ. मंदाती तिरुपति रेड्डी की याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को उपराष्ट्रपति पद के लिए उनके नामांकन को स्वीकार करने का निर्देश देने की मांग की थी। जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एस रवींद्र भट की पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा, संविधान के अनुच्छेद-32 के तहत दायर वर्तमान याचिका में प्रार्थना की गई राहत विचार योग्य नहीं है।

ग्रेटर हैदराबाद में विकास कार्यों को रफ्तार दी
तेलंगाना सरकार ने ग्रेटर हैदराबाद और आसपास की 10 नगर पालिकाओं में फैले 104 गलियारों को जोड़कर उन्हें आधुनिक वाणिज्यिक और आवासीय इलाकों के रूप में विकसित किया है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और नगरीय विकास मंत्री केटीआर के निर्देश पर हैदराबाद को दुनिया के 30 शीर्ष शहरों में शामिल कराने के लिए विकास को गति दी गई है। राज्य के शहरी क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में दो तिहाई का योगदान करते हैं। शहरी स्थानीय निकायों की संख्या 142 की गई है। बुनियादी ढांचे के लिए एसआरडीपी पर 671.19 करोड़ रुपये, सीआरएमपी पर 393.93 करोड़ , एचआरडीसीएल में 114.97 करोड़ रुपये का काम किया गया है।

कन्नड़ ‘उदयवाणी’ के संस्थापक टी. मोहनदास पई का निधन
लोकप्रिय कन्नड़ दैनिक ‘उदयवाणी’ समाचार पत्र के संस्थापक टी. मोहनदास एम. पई का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह मणिपाल समूह के संस्थानों के संस्थापक डॉ. टी. एम. ए. पई के बड़े पुत्र थे। वह ‘डॉ. टी एम ए पई फाउंडेशन’ और ‘उदयवाणी’ चलाने वाले मणिपाल मीडिया नेटवर्क के अध्यक्ष भी थे।

मंदिर में लगी प्रतिमा बुद्ध की निकली  
तमिलनाडु के सेलम स्थित थलाइवेट्टी मुनियप्पन मंदिर में लगी देवता की प्रतिमा को मद्रास हाईकोर्ट ने बुद्ध प्रतिमा घोषित कर दिया है। राज्य पुरातत्व विभाग की जांच के आधार पर यह आदेश दिए गए। मंदिर अब तक राज्य के हिंदू धार्मिक व दानार्थ विन्यास के अधिकार में था, लेकिन अब कब्जा सरकार को सौंपने को कहा गया है। सेलम के बुद्ध ट्रस्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से थलाइवेट्टी मुनियप्पन मंदिर में लगी प्रतिमा की जांच के लिए याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार कर राज्य पुरातत्व विभाग से जांच रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में कहा गया कि संबंधित प्रतिमा बुद्ध के ‘महालक्षण’ प्रकट करती है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि अब विन्यास इस मंदिर को थलाइवेट्टी मुनियप्पन मंदिर नहीं मान सकते।

चार माह में सर्वाइकल कैंसर का स्वदेशी टीका
सर्वाइकल कैंसर से लोगों को बचाने के लिए जल्द ही टीका उपलब्ध होने वाला है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने केंद्र सरकार को सूचित किया है कि वह इस साल दिसंबर माह तक सर्वाइकल कैंसर रोधी स्वदेशी टीका सर्वेवैक्स की एक करोड़ से ज्यादा खुराक की आपूर्ति करेगी। सीरम कंपनी ने भारत में ही क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन की खोज की है, जिसे हाल ही में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने बीते 12 जुलाई को अनुमति भी मिली है। कंपनी अभी टीका का उत्पादन कर रही है और अगले चार महीने में एक करोड़ से ज्यादा खुराक तैयार कर लोगों के लिए उपलब्ध कराएगी।

रेलवे में रिश्वत रैकेट का भंडाफोड़ तीन अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार
सीबीआई ने पूर्व मध्य रेलवे में माल ढुलाई रेक के तरजीही आवंटन मामले में रिश्वत रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन रेलवे के अधिकारी शामिल हैं। तलाशी के दौरान एक एसयूवी से छह लिफाफों में बंद 46.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। सीबीआई ने पटना, सोनपुर, हाजीपुर, समस्तीपुर और कोलकाता समेत 16 ठिकानों पर छापे मारे। गिरफ्तार अधिकारियों में ईसीआर में मुख्य माल परिवहन प्रबंधक के पद पर तैनात संजय कुमार (1996 बैच), समस्तीपुर में तैनात रूपेश कुमार (2011 बैच) और सोनपुर में तैनात सचिन मिश्रा (2011 बैच) शामिल हैं।

इसके अलावा कोलकाता की आभा एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा.लि. के नवल लधा व मनोज कुमार साहा को भी गिरफ्तार किया है। एफआईआर के मुताबिक, लधा ने मनोज व बजरंग को 30 जुलाई को 23.5 लाख पटना, सोनपुर और समस्तीपुर में अलग-अलग लिफाफे में भेजने को कहा था। दो लिफाफों में छह-छह लाख और एक लिफाफे में 5 लाख रुपये और अन्य में तीन लाख, 2.75 लाख, 50,000 और 25,000 रुपये थे जो मध्य पूर्व रेलवे के विभिन्न अधिकारियों को देने थे।

दक्षिण एशियाई देश नहीं कर पा रहे क्षमता दोहन : मेनन   
पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कहा कि दक्षिण एशियाई देश घरेलू राजनीति के चलते क्षमताओं का दोहन नहीं कर पा रहे। उन्होंने दक्षिण एशियाई देशों के फिर से जुड़ने के लिए आसियान जैसे संगठनों की वकालत की। इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज की ऑनलाइन पैनल चर्चा में मेनन ने आसियान के कामकाज को काफी सराहनीय बताया। मेनन ने कहा, आसियान देशों को देखें। वे कई चीजों का एकसाथ प्रबंधन कर रहे हैं। वास्तव में यह उनकी अर्थव्यवस्थाओं और उनकी सुरक्षा के लिए अच्छा काम करता है।

350 साल पुराने जहाज के मलबे से मिले कीमती आभूषण
स्पेन में 350 साल पुराने जहाज का मलबा मिला है। गोताखोरों को इसके नीचे छिपे कई कीमती आभूषण भी मिले हैं। वर्ष 1656 में यह द्वीप देश बहमास में डूब गया था। इन आभूषणों में एक हार, कानों के बुंदे और सोने की चेन शामिल है। यह सैकड़ों वर्षों से समुद्र तल में 13 किमी से अधिक फैले विशाल मलबे में छिपे थे। इनमें शामिल आभूषणों में से कुछ ऐसे हैं, जिन्हें तीर्थयात्री पर जाते समय रक्षा सूत्र मानकर पहना जाता था।

दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति विदेश मंत्री जयशंकर से मिले
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह सोमवार को चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे। मोहम्मद सोलिह पीएम मोदी के आमंत्रण पर भारत आए हैं। उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। उन्होंने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, समुद्री पड़ोसी और करीबी मित्र का गर्मजोशी भरा स्वागत। इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती को और बढ़ाने और बहुआयामी साझेदारी को गति देने का अवसर है। इस दौरे में  सोलिह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट करेंगे। नई दिल्ली में आधिकारिक भेंटों के अलावा सोलिह कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मिलेंगे। वह मुंबई जाएंगे जहां व्यापारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

फिटनेस-परमिट न होने पर भी मुआवजा देगी बीमा कंपनी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक मामले में बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वाहन का परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र न होने पर उसे सड़क हादसे में मुआवजा चुकाना होगा, क्योंकि हादसे के समय पॉलिसी लागू थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत का आदेश पलट दिया, जिसमें एक स्कूल बस से टकराकर मारे गए बाइक सवार के परिवार को बीमा कंपनी के बजाय स्कूल द्वारा मुआवजा देने के लिए कहा गया था।

निचली अदालत ने निर्णय में बीमा कंपनी का यह तर्क माना था कि सड़क हादसे के दिन स्कूल बस के पास परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं थे। हाईकोर्ट ने कहा कि परमिट या फिटनेस हादसे के दिन नहीं थे, लेकिन पॉलिसी बेचते समय अगर यह नहीं होते तो कंपनी पॉलिसी नहीं बेचती। यह पॉलिसी बेचे जाने के बाद एक्सपायर हुए। हादसे के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र ले लिया गया। एक्सपायर होने के बाद परमिट के लिए भी आवेदन किया गया था, अस्थायी परमिट भी जारी हुआ था, जो हादसे के समय मौजूद था। बीमा कंपनी इन वजहों से अपनी जिम्मेदारी को त्याग कर बच नहीं सकती।

केरल में फिर स्वाइन फ्लू का केस
केरल के वायनाड जिले में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए 300 से अधिक सूअरों को मारे जाने के करीब एक सप्ताह बाद ही यहां इसका नया केस सामने आया है। इसी के साथ कन्नूर जिले में भी इसका एक मामला मिला है। पशुपालन उपनिदेशक डॉ. राजेश के मुताबिक, 193 सूअरों को इस सप्ताह और मारना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें