फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने गलवां घाटी संघर्ष में चीनी सैनिकों की मौत की खबरें फैलाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया

Fri, 07 Aug 2020 11:14 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
चीन - फोटो : Social media
विज्ञापन

चीन की पुलिस ने सोशल मीडिया पर 'अफवाहें फैलाने के मामले' में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने लिखा था कि भारत-चीन के बीच सीमा पर संघर्ष के दौरान घटिया सैन्य वाहनों की वजह से पीएलए के जवानों की मौत हुई।

विज्ञापन


चीन के रक्षा मंत्रालय से संबद्ध चिनामिल डॉट कॉम की खबर के अनुसार, झोऊ उपनाम वाले व्यक्ति को 'ऑनलाइन अफवाहें फैलाने' के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'वीचैट मूमेंट्स' पर लिखा था कि डोंगफेंग ऑफ-रोड व्हीकल कंपनी लिमिटेड ने जिन सैन्य वाहनों की आपूर्ति की, उनकी खराब गुणवत्ता की वजह से चीन-भारत सीमा संघर्ष में चीनी सैनिकों की मौत हो गयी।

गुरुवार को खबर में कहा गया कि डोंगफेंग कंपनी ने तीन अगस्त को पुलिस से झोऊ की ऑनलाइन पोस्ट के बारे में शिकायत की थी। झोऊ ने दावा किया था कि कंपनी के आंतरिक भ्रष्टाचार की वजह से उसके सैन्य वाहनों की खराब गुणवत्ता के चलते चीनी जवान हताहत हुए।
विज्ञापन


 पुलिस ने झोऊ को चार अगस्त को गिरफ्तार किया। खबर के अनुसार, 'उसने अफवाह फैलाने के अपराध को कबूल कर लिया है, उसे पछतावा है और उसने गंभीरता के साथ माफीनामा लिखा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें