फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने कोविड-19 के दो और टीको को वृहद उपयोग की मंजूरी दी

Fri, 26 Feb 2021 07:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ताइपे
विज्ञापन
चीन की वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Courtesy: Global Times
विज्ञापन

चीन ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के दो और टीको को वृहद उपयोग की मंजूरी दी और उसके टीकों की संख्या बढ़ गई है। नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन ने कैनसिनो बायोलोजिक्स और सरकारी कंपनी सिनोफार्म के एक-एक टीके को सशर्त मंजूरी दी।

विज्ञापन


दोनों ही टीके आपात उपयोग मंजूरी के तहत पहले ही लोगों के चुनिंदा समूहों में लगाये जा रहे हैं। चीन के पास अब अपने लोगों का टीकाकरण करने के लिए चार टीके हैं।

कैनसिनो ने कहा कि एक खुराक वाला उसका टीका खुराक दिए जाने के 28 दिन के बाद 65.28 फीसदी प्रभावी है। उसका दो से लेकर आठ डिग्री के तापमान में तक भंडारण किया जा सकता है।
विज्ञापन


किसी चीनी कंपनी का यह पहला कोविड-19 टीका है जिसकी एक खुराक की ही जरूरत होगी। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलोजिक्स की सहायक कंपनी सिनोफार्म ने कहा कि उसका टीका 72.51 फीसद कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें