फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Taiwan Disputes: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से फिर मिलीं ताइवान की राष्ट्रपति, चीन ने दे डाली बड़ी धमकी

Mon, 15 Aug 2022 02:52 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

अमेरिका से नजदीकी बढ़ाने के चलते चीन एक बार फिर से ताइवान पर भड़क गया है। चीन ने इस बार ताइवान को फिर से  सैन्य अभ्यास की धमकी दे दी है। 
विज्ञापन
शी जिनपिंग(बाएं) और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन(दाएं) - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक नए प्रतिनिधिमंडल से ताइवान की राष्ट्रपति की मुलाकात के बाद चीन आगबबूला हो गया है। चीन ने इस बार फिर से धमकी देते हुए कहा है कि वह ताइवान के आसपास के क्षेत्र में और अधिक सैन्य अभ्यास करेगा।  बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसद ताइवान की यात्रा कर रहे हैं। पेलोसी की यात्रा के बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था। बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेटिक सांसद एड मार्के कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में औमुआ अमाता कोलमैन राडेवेगन, जॉन गारमेंडी, एलन लोवेंथल और डॉन बेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन


चीन के सैन्य अभ्यास पर करीबी नजर : ताइवान
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा, हमारी सरकार व सेना चीन के सैन्य अभ्यास पर करीबी नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार प्रतिक्रिया देने को तैयार है। मैं विश्व बिरादरी से लोकतांत्रिक ताइवान का समर्थन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति में तनाव बढ़ने से रोकने की अपील करती हूं। 

 इससे पहले भी चीन ने किया था युद्ध अभ्यास
बता दें कि इससे पहले चीन ने पांच अगस्त को भी युद्ध अभ्यास किया था। चीन ने इस दौरान 68 एयरक्राफट, 13 जहाज ताइवान के सीमा के पास समुद्र के चारों तरफ उड़ाए। वहीं चीन की इस तानाशाही से ताइवान भी भड़क गया और जलसंधि के उल्लंघन का आरोप लगा दिया। इसके अलावा चीनी ईस्टर्न थिएटर कमांड ने मिसाइलों के नए संस्करणों की लांचिंग करते हुए ताइवान स्ट्रेट में अज्ञात लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधने का दावा किया । इनमें ताइवान पर प्रशांत क्षेत्र  में दागे गए प्रोजेक्टाइल शामिल थे। चीनी सैन्याभ्यास के दूसरे दिन चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायुक्षेत्र में भी घुसे, जिनमें 20 जंगी विमान और 10 युद्धपोतों  ने ताइवानी स्ट्रेट की मीडियन लाइन को पार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें