फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड वॉर: टैरिफ हटाने पर सहमत हुए चीन-अमेरिका, समय सीमा अभी तय नहीं

Fri, 08 Nov 2019 07:01 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Politico
विज्ञापन

चीन और अमेरिका के बीच पिछले कई माह से चल रहे ट्रेड वॉर के बीच राहत की खबर आई है। दोनों देशों में एक दूसरे के सामान पर लगाए गए टैरिफ को चरणबद्ध तरीके से हटाने पर सहमति बन गई है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि टैरिफ को हटाने के लिए कोई खास समय सीमा नहीं बताई गई है।

विज्ञापन


चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने बताया कि पिछले दो हफ्ते के दौरान दोनों देशों के वार्ता में शामिल नेताओं के बीच गंभीर और रचनात्मक चर्चा हुई है, जिससे प्रमुख चिंताओं को दूर किया जा सके। अंतिम करार के लिए प्रयास जारी हैं और दोनों देश अतिरिक्त शुल्क को चरणबद्ध ढंग से हटाने की सहमत हो गए हैं। 

अंतरिम व्यापार करार के अनुसार अमेरिका सेल फोन, लैपटॉप कंप्यूटर और खिलौनों समेत 156 अरब डॉलर के चीनी सामान के आयात पर 15 दिसंबर तक टैरिफ हटाने पर मान गया है। किसी भी समझौते के लिए टैरिफ हटाना अहम शर्त थी। 
विज्ञापन


चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीनी कस्टम और कृषि मंत्रालय में अमेरिकी पोल्ट्री आयात पर पाबंदी हटाने पर विचार जारी है। चीन ने एवियन इन्फ्लूएंजा फैलने के बाद जनवरी 2015 में सभी अमेरिकी पोल्ट्री और अंडों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यूरोपीय शेयर बाजार में तेजी

अमेरिका और चीन में शुरुआती करार होने से यूरोप के शेयर मार्केट में तेजी देखी गई और बृहस्पतिवार को यह चार साल के शीर्ष पर पहुंच गया। निक्केई और डाउ जोंस के बाजार में भी तेजी देखने में आई। बाजार सूत्र मानते हैं कि ट्रेड वॉर की शुरुआत टैरिफ के साथ हुई थी और टैरिफ को खत्म करने के साथ ही इसे खत्म हो जाना चाहिए।

ट्रंप-शी कर सकते हैं करार

चीनी वार्ताकार चाहते हैं कि अमेरिका 125 अरब डॉलर की कीमत के चीनी सामान पर 15 फीसदी टैरिफ को हटा ले। साथ ही मशीनरी और सेमीकंडक्टर से लेकर फर्नीचर तक 250 अरब डॉलर की लागत वाले सामान पर 25 फीसदी टैरिफ पर राहत दे। सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस महीने होने वाली मुलाकात में एक करार पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें