फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chile Wildfire: चिली के आग प्रभावित क्षेत्रों में लगेगा कर्फ्यू, राष्ट्रपति बोरिक ने जारी किया आपातकालीन आदेश

Sun, 09 Feb 2025 01:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो

सार

दक्षिण अमेरिकी देश चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अरौकेनिया क्षेत्र (राजधानी सैंटियागो के दक्षिण में) को प्रभावित करने वाली आग जानबूझकर लगाई गई है, जिससे एक बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक - फोटो : X/@GabrielBoric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने शनिवार को आग के खतरे के कारण आपातकालीन आदेश जारी किया। उन्होंने देश के नुबल और मौले क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है, जिसका उद्देश्य जंगलों, खेतों, घरों और लोगों की सुरक्षा करना है। इस कर्फ्यू से अधिकारियों को संभावित आपराधिक गतिविधियों से निपटने में मदद मिलेगी।  

विज्ञापन


बोरिक ने राष्ट्रपति महल में इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें यह विश्वास है कि अरौकेनिया क्षेत्र (राजधानी सैंटियागो के दक्षिण में) को प्रभावित करने वाली आग जानबूझकर लगाई गई है, जिससे एक बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ है। राष्ट्रपति बोरिक ने कहा कि हम ऐसे किसी भी व्यक्ति या संगठन के घृणित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो इस प्रकार के कृत्यों को अंजाम देते हैं। 

वर्तमान में चिली में 15 जगहों पर लगी आग 
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, चिली में वर्तमान में लगभग 15 सक्रिय आग की घटनाएं हैं, जो 40 डिग्री सेल्सियस (104 फारेनहाइट) से अधिक तापमान के कारण बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में अरौकेनिया क्षेत्र में आग के सिलसिले में 60 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल वालपाराइसो क्षेत्र में लगी थी आग
पिछले साल वालपाराइसो क्षेत्र में जंगल की आग ने कई लोगों की जान ले ली थी। इसके अलावा, आग ने लगभग 1,000 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें